फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   acmo inspected 4 hospitals

एसीएमओ के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Tue, 29 May 2018 11:07 PM IST
basti
basti Updated Tue, 29 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
acmo inspected 4 hospitals
कप्तानगंज सीएचसी में खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने के प्रयास को गति देने के लिए मंगलवार को एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने चार अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टरों व कर्मियों से एसीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे डॉ. हुसैन कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे। यहां अधिकांश डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हिदायत हुए सभी को स्पष्टीकरण तलब किया है। एसीएमओ की जांच में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबद्ध डॉ. संगीता सिंह, डॉ. मासूमा खातून, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. गिरिजेश व एएनएम ज्योत्स्ना गायब मिले। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा, जो संतोषजनक रही। प्रसव कक्ष में कर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। कप्तानगंज में निरीक्षण के बाद एसीएमओ सीएचसी दुबौलिया जा धमके। यहां 9:50 बजे पहुंचे एसीएमओ ने जांच की तो पाया कि डॉ. बृजेश पासवान दो दिन से अनुपस्थित हैं। जबकि डॉ. पुनीत पांडेय पीजी के लिए अवकाश पर हैं। दो कर्मी अवकाश का आवेदन दिए हुए हैं। इनका अवकाश एसीएमओ ने स्वीकृत कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल ड्यूटी पर मिले। अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यहां से जांच के बाद एसीएमओ डॉ. हुसैन विशेषरगंज व हर्रैया के न्यू पीएचसी कसियापुर पहुंच गए। विशेषरगंज में डॉ. डीके चौधरी उपस्थित पाए गए, जबकि दो कर्मी अवकाश पर मिले। कसियापुर में सभी पांच कर्मी उपस्थित थे। यहां सफाई व्यवस्था देख एसीएमओ ने नाराजगी व्यक्त कर इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं।  एसीएमओ डॉ. हुसैन ने बताया कि चार केंद्रों की जांच की गई है। खामियों दूर करने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिए गए हैं। समय से अस्पताल न पहुंचने वाले डॉक्टरों व कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed