फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ACL Azamgarh team became overall champion, one lakh prize

Basti News: एसीएल आजमगढ़ की टीम बनीं ओवरऑल चैंपियन, एक लाख इनाम

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
ACL Azamgarh team became overall champion, one lakh prize
स्टेडियम परिसर में ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती चैंपियन टीम।
- शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। इसमें एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। समाजसेवी शिवांग सिंह की ओर से चैंपियन टीम को एक लाख रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता नूरी कलेक्शन की टीम को ओमकार चौधरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटी और समाजसेवी डॉ. वीके वर्मा ने ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।

इससे पहले सेमी फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ और केडीसी 11 के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर एसीएल आजमगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 118 रन का लक्ष्य रखा। सलमान ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी की टीम निर्धारित आठ ओवर में 90 रन ही बना सकी।। आजमगढ़ की टीम फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ और नूरी कलेक्शन बेवां के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 100 रन बनाकर के 101 रन का लक्ष्य रखा। फैसल ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करती हुई नूरी कलेक्शन बेवां की टीम निर्धारित आठ ओवर में मात्र 78 रन ही बना सकी और फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ की टीम ने अपने नाम कर लिया।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुधौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मैच के आयोजक इं. अंशुल पटेल, पंकज चौधरी व राहुल पाल भाजपा नेता अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed