फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of threatening arrested

Basti News: धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening arrested
बस्ती। हर्रैया थाने से मारपीट की शिकायत करके लौटते समय हर्रैया फ्लाईओवर पर 18 अगस्त को कार पर फायर करने का आरोपी शुभम सिंह रविवार को फिर आ पहुंचा। वह केस दर्ज कराने वाले मनीष तिवारी को धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी शुभम सिंह निवासी नयपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ने कबूल किया है कि अपने मित्र के कहने पर उसने हर्रैया के फ्लाईओवर पर कार के पीछे दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम करने के लिए की गई फायरिंग में साथ था। इसके साथी शशांक पांडेय निवासी परशुरामपुर को 25 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि हर्रैया के मुरादीपुर निवासी सुरेन्द्र वर्मा के घर के पीछे नाली छोड़ने को लेकर सनी सोनकर, सुरेन्द्र वर्मा तथा मनीष तिवारी के बीच विवाद हुआ था। कुछ समय बाद मनीष तिवारी अपने निजी कार्य के लिए तहसील जा रहे थे। उसी समय दीपक चौहान व रवि चौहान ने मनीष तिवारी को मारापीटा। मनीष तिवारी इस घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पर गए थे। लौटते समय फ्लाईओवर पर बाइक से पीछा करके तीन लोगों ने फायर किया था। पूछताछ में पता चला कि इस घटना में शशांक पांडेय, राजन निषाद और शुभम सिंह भी थे। इनमें से शशांक पांडेय को पुलिस ने 25 अगस्त को फोरलेन के बस्ती-अयोध्या लेन पर बेलाड़े शुक्ल जाने वाली सड़क पर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को शुभम सिंह वादी मनीष तिवारी से तकरार कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसआई कमलेश यादव के अलावा हेड कांस्टेबल उमेश थाना व कांस्टेबल अभिषेक यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed