फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of placing stones on railway track arrested

Basti News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का आरोपी पकड़ा गया

Sat, 04 May 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of placing stones on railway track arrested
मुंडेरवा। रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के आरोपी को ढूंढने में आरपीएफ ने तीन दिन लगा दिए। चौथे दिन शुक्रवार को उसे पकड़ा गया तो वह 15 वर्ष का किशोर निकला। पूछताछ में उसने बताया कि रेलवे पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर छोटे से निशाना लगा रहा था। तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

सोमवार को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी तरफ कठिनाई नदी के पहले तुर्कपुरवा के पास रेलवे ट्रैक पर तीन बड़े पत्थर दिखे थे। उसी समय बलरामपुर के पीडब्ल्यूआई गोरखपुर से गोंडा जा रहे थे। उनकी नजर ट्रैक पर पड़े पत्थरों पर पड़ गई। उन्होने इसकी सूचना बस्ती पीडब्लूआई मिंटू अहमद को दी। मौके पर पहुंचे ट्रैक मेंटेनर रामजग ने ट्रैक से पत्थर को हटाया। आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि से कठिनइया पुल के पास से उमरी अहरा थाना मुंडेरवा निवासी 15 वर्ष के आरोपी को पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed