फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of getting land registered through fake Khatauni, case filed against eight

Basti News: फर्जी खतौनी से जमीन बैनामा कराने का आरोप, आठ पर केस

Sun, 09 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting land registered through fake Khatauni, case filed against eight
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तू राय क्षेत्र में जमीन की फर्जी खतौनी तैयार कर उसे बेचने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के जरिये करीब 45 लाख रुपये में जमीन का बैनामा करा लिया गया। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कई लोगों ने मिलीभगत कर यह जालसाजी की है। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरविंद ने भानमती मेहतर टोला, मिश्रीलाल चिकवा टोला, शिव कुमार डफाली टोला, बुद्धिराम धोबी टोला, दक्षिण दरवाजा, डिल्ली मेहतर टोला, राम प्रसाद, महेंद्र कुमार सिंह और दिवाकर सोनकर दोनों ओरीजोत गांधीनगर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी खतौनी तैयार कर करोड़ों की जमीन महज 45 लाख रुपये में बेच दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed