फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of fatal attack on watchman arrested

Basti News: चौकीदार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of fatal attack on watchman arrested
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में शनिवार रात चौकीदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी पर हत्या का प्रयास, अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चौकीदार रामसुख की पत्नी गंगा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार रात दो बजे गांव के राम किशोर गुप्ता ने धारदार हथियार से गले सहित कई जगहों पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी और घायल चौकीदार राम सुख(65) को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने चौकीदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed