फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of Bua's murder arrested

बुआ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of Bua's murder arrested
बुआ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। रुपये के लिए बुआ को धक्का देकर मार डालने के आरोपित तिगोड़िया निवासी अनिल कुमार को पुलिस ने विशुनपुरवा चौराहे के पास शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी है।
क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तिगोड़िया निवासी अनिल कुमार अपनी बुआ से दुकान खोलने के लिए रुपये उधार लिए थे। 16 नवंबर 2020 की रात में बुआ के घर पर मछली खाने गया था। उसकी बुआ ने रुपये की मांग की। इससे तैश में आकर उसने अपनी बुआ को धक्का दे दिया। 65 वर्षीय महिला के गिरने से बेहोश हो गईं तो आरोपित ने उनको मार डाला, ताकि रुपये वापस न करना पड़े। हत्या के बाद उसने अपनी बुआ के शव को मदरसा के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन

टहलने निकले लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया था। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवकांत मिश्र ने तफ्तीश की। पुलिस ने मृतका के भाई सत्यनारायण बरनवाल की तहरीर पर अनिल कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed