{"_id":"6431be5360186a6d920418b4","slug":"accused-of-breach-of-peace-absconded-from-police-custody-basti-news-c-7-1-117597-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस अभिरक्षा से शांतिभंग का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस अभिरक्षा से शांतिभंग का आरोपी फरार
Sun, 09 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के एसडीएम हर्रैया कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की रिमांड पर जेल ले जाते वक्त एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। शनिवार की सुबह एक सिपाही ने कप्तानगंज थाने में सूचना दी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार एक आरोपी धक्का देकर भाग निकला। थाना प्रभारी परशुरामपुर रामेश्वर यादव भी कप्तानगंज स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की फरारी मामले में सिपाही स्तर से कप्तानगंज थाने में तहरीर दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
पुलिस के अनुसार, परशुरामपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम राम सुखू निवासी लवकी लाला थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर को मखौड़ा मेले में लोगों से विवाद करने के आरोप में पकड़ा। जबकि बृज किशोर मौर्या निवासी मधवापुर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती को लेनदेन को लेकर अशांति फैलाने के आरोप में पकड़ा गया था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया और इसके बाद एसडीएम हर्रैया के लिए भेज दिया गया।
कांस्टेबल सतीश पटेल और होमगार्ड दोनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में लेकर आए थे। एसडीएम ने 14 दिन की रिमांड पर दोनों को जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद कांस्टेबल सतीश और दो होमगार्ड दोनों आरोपियों को दो बाइक से जिला कारागार बस्ती में दाखिल करने के लिए रवाना हो गए। एक बाइक पर सिपाही के साथ आरोपी बृज किशोर मौर्या और पीछे एक होमगार्ड सवार था। जबकि दूसरी बाइक पर होमगार्ड राजदेव के पीछे आरोपी राम सुखू बैठा था। पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाने के तिलकपुर के पास रात करीब आठ बजे अचानक एक भारी वाहन के आने के कारण एक बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच होमगार्ड के साथ बाइक पर बैठा आरोपी राम सुखू धक्का देकर भाग निकला।