फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of voting in favor of a particular party

Basti News: पीठासीन अधिकारी पर पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने का आरोप

Sun, 26 May 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accusation of voting in favor of a particular party
गौर के चकचई बूथ पर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ विरोध करते भाजपा नेता वरूण पांडे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बूथ के बाहर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत भवन चकचई का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। शनिवार को लोकसभा क्षेत्र बस्ती में मतदान का महापर्व चल रहा था। दोपहर बाद तीन बजे कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 179 पंचायत भवन चकचई में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय व दर्जनों कार्यकर्ता बूथ के बाहर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी पार्टी विशेष के पक्ष में नीली बटन दबाकर मतदान करने के लिए उकसा रहे हैं।
इस पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और वह बूथ के बाहर प्रदर्शन करते हुए पीठासीन अधिकारी रामनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकीय पशु चिकित्सालय बभनान में तैनात डॉ. जीबी सिंह पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट जेबी सिंह ने बताया कि मैं बयान देने के लिए सक्षम नहीं हूं। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। बताया कि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं होने पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed