{"_id":"61fd76830bd05260352d5776","slug":"accontant-team-has-know-about-arrangemants-expanditure-basti-news-gkp425907863","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यय प्रेक्षकों ने ली खर्च संबंधी व्यवस्था की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यय प्रेक्षकों ने ली खर्च संबंधी व्यवस्था की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यय प्रेक्षकों को खर्च संबंधी व्यवस्था की जानकारी दी गई
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक यूएन मंग राजू तथा युद्धस्थ कुमार ने व्यय संबंधी व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिया गया है कि सभी उम्मीदवारों व व्यय लेखा टीम के अधिकारियों को व्यय रजिस्टर भरे जाने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दें। वहीं, यह सुनिश्चित करें कि आयोग के निर्देशानुसार व्यय का अंकन उम्मीदवार की ओर से निर्धारित रजिस्टर में किया जाए और व्यय लेखा टीम के सदस्य उसका सही मिलान भी करें।
व्यय प्रेक्षक शुक्रवार को जूम माध्यम से जिले के अधिकारियों को बैठक के दौरान निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभावार उड़नदस्ता के साथ वीडियोग्राफर भी लगाया जाए जो समय-समय पर जांच की वीडियोग्राफी करते रहे। दोनों अधिकारियों ने विधानसभावार लेखा टीम वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, स्थायी निगरानी टीम, नोडल अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल की। दोनों व्यय प्रेक्षक ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण वाले क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बैंकों में संदेहास्पद लेन-देन के बारे में प्रबंधकों से सूचना प्राप्त करते रहें। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जिले में आज से नामांकन शुरू हो गया है। निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था कर ली गई है। रैली, जनसभा, जुलूस के वीडियोग्राफी की व्यवस्था कर ली गई है।
बैठक में एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रचार सामग्री, वाहन एवं निर्वाचन में प्रयोग होने वाले अन्य सामानों की दरें निर्धारित कर ली गयी है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अमृत पाल कौर, रिटर्निंग आफिसर आन्नद श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, जी.के. झॉ., अतुल आनन्द व व्यय संबंधी टीम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सभी प्रवेश मार्गों पर 16 चेक पोस्ट लगाए गए : एसपी
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शराब की दुकानों के नियमित निगरानी रखी जा रही है। जिला किसी अंतरराष्ट्रीय या राज्य सीमा से जुड़ा हुआ नहीं है। अंतरजनपदीय जिला होने के कारण सभी प्रवेश मार्गों पर 16 चेक पोस्ट लगाए गए हैं। केन्द्रीय सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से रूट मार्च किया जा रहा है।