{"_id":"63f665436685c2c8600ca254","slug":"accifent-in-maut-basti-news-c-7-1-63418-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 23 Feb 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
बस्ती जिले के परशुरामपुर विकास खंड मुख्यालय पर तैनात सफाईकर्मी कैलाशनाथ की बुधवार को दोपहर सुरैला साइस मिल के पास हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से डाक लेकर जिला मुख्यालय पर जा रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के सुदर्शन नगर गांधीनगर निवासी कैलाश नाथ पुत्र अशोक कुमार की तैनाती परशुरामपुर ब्लाक पर थी। प्रतिदिन वह परशुरामपुर से जिला मुख्यालय डाक लेकर जाते थे। प्रतिदिन की भांति बुधवार को कैलाश डाक लेकर परशुरामपुर ब्लाक मुख्यालय से जिले के लिए अपनी बाइक से निकले। सुरैला स्थित राइस मिल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कैलाश की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आयी।
विज्ञापन
एम्बुलेंस से सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने कैलाशनाथ को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। परशुरामपुर के सहायक विकास अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन