{"_id":"62aa1cf6772de11796074185","slug":"accidents4-basti-news-gkp440439317","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
- परशुरामपुर थाने के परसा मार्ग पर हुई दुर्घटना
- घर से सामान लेने के लिए बाइक से निकले थे राहत अली
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर सुरैला गांव के पास बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सुरैला निवासी राहत अली पुत्र मुबारक हुसैन बुधवार को दिन में करीब 11 बजे घर से अहिरौली चौराहे पर सामान खरीदने जा रहे थे। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर सुरैला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही राहत अली की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक राहत अली के पिता मुबारक हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।