फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accidental death

Basti News: बाइक में साड़ी फंसने पर 20 मीटर तक घिसटती चली गई महिला, इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
accidental death
पार्वती देवी की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन
नगर बाजार (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाने के दुबखरा के पास रविवार रात सड़क पार कर रही महिला मोटरसाइकिल के चपेट में आ गईं। बाइक में साड़ी फंस जाने की वजह से वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर हालत में परिवार के लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन




दुबखरा निवासी आन्हीं सड़क के दूसरी तरफ भुट्टे व अंडे की दुकान करते हैं। रविवार रात उनकी पत्नी पार्वती देवी (45) सड़क पार करके पति के पास दुकान पर जा रही थीं। वह जैसे ही दूसरी लेन पर पहुंचीं तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्भाग्य से पार्वती की साड़ी मोटरसाइकिल में फंस गई, जिससे वह घिसटते हुए कुछ दूर तक चली गईं। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बगल में मौजूद पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी फुटहिया राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



-----------------



घटना से परिवार में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में पार्वती देवी की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार में मृतका के पति आन्हीं के अलावा बेटा राजकुमार, श्याम सुंदर व बेटी किरन हैं। सभी भाई बहन विवाहित हैं। आन्हीं अंडे व भुट्टे की दुकान चलाकर घर का खर्च चलाते हैं। बाकी दोनों बेटे मेहनत मजदूरी करते हैं। पार्वती देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed