{"_id":"6b0744e3470b293fd20e9ddd","slug":"pneumonia-outbreak-as-cold-intensifies-childrens-ward-full-basti-news-c-207-1-bst1005-172699-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठंड बढ़ते ही निमोनिया का प्रकोप, चिल्ड्रेन वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठंड बढ़ते ही निमोनिया का प्रकोप, चिल्ड्रेन वार्ड फुल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
बस्ती। ठंड का असर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। निमोनिया के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल के बाल विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना तक पहुंच गई है। बच्चों में तेज बुखार के साथ पसलियां चलने की शिकायत मिल रही है। गंभीर हालत में प्रतिदिन पांच से छह बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में 30 और पीआईसीयू में 10 बच्चे भर्ती हैं। धुंध और प्रदूषण के चलते अस्थमा पीड़ितों की सांस संबंधी दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
बाल रोग विभाग के डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि दो साल तक के बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक मिल रहे हैं। तेज बुखार के साथ पसलियां तेज चलना इसका प्रमुख लक्षण है। बुधवार को दोनों ओपीडी कक्षों में 160 बच्चे पहुंचे, इनमें 40 में निमोनिया के लक्षण मिले। इसके अलावा शादी-समारोह में ठंडी खाद्य सामग्री खाने-पीने से वायरल संक्रमण की शिकायतें भी आ रही हैं। बच्चों में गले में दर्द, सूजन, खांसी-जुकाम और उल्टी की समस्या मिल रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि अस्थमा पीड़ित बच्चों की परेशानी भी बढ़ी है। धूल और धुएं के संपर्क में आने से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे बच्चों को दवाएं देने के साथ अभिभावकों को बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार के अनुसार, मौसम में बदलाव, धुंध और प्रदूषण के कारण खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी के मरीज बढ़े हैं। पहले ऐसे 70 से 90 मरीज प्रतिदिन आते थे, अब इनकी संख्या 100 से अधिक हो गई है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. एएन त्रिगुण ने बताया कि बदलते मौसम का सबसे अधिक असर अस्थमा के मरीजों पर पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों की भीड़ बढ़ने से पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक में समय लग रहा है। मरीज सुनीता ने बताया कि सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत पर वह अस्पताल आई थीं। पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में उन्हें दो से ढाई घंटे लग गए। प्रभारी एसआईसी ने बताया कि ऑनलाइन पर्चा काउंटर के कर्मचारियों को मरीजों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 1078 मरीजों को परामर्श दिया गया। मेडिसिन, बाल रोग और चेस्ट विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही।
इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों को शादी-समारोह में आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक देने से बचें।
-अस्थमा पीड़ित बच्चों को धूल और धुएं वाले स्थानों पर जाने से बचाएं, जरूरत पड़ने पर मास्क लगवाएं।
-बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। पसलियां तेजी से चलने या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
-बुखार और खांसी होने पर बच्चों को स्कूल न भेजें। उन्हें पौष्टिक भोजन दें।
ब्लड बैंक में चिकित्सक न मिलने से परेशान रहे मरीज
बस्ती। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार को चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ड्यूटी निर्धारित होने के बावजूद संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं थे। प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ब्लड बैंक में डॉ. दीपक और डॉ. सौम्या की ड्यूटी रहती है। वहीं, डॉ. दीपक ने बताया कि वह अवकाश पर हैं।