फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three killed in road accodent at basti

बस्ती सड़क हादसे में तीन की मौत: एक ही रात उजड़ गया तीन महिलाओं का सुहाग, दस बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

Mon, 21 Aug 2023 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Aug 2023 12:48 PM IST
सार

शनिवार की देर रात मजदूरी करने वाले कल्यानपुर निवासी सूबेदार, मनीराम निषाद व विक्रमजोत गांव निवासी विरेंद्र यादव मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में पटखापुर की ओर गए थे। देर रात लौटते समय हाईवे पर फूलडीह गांव के निकट बस्ती अयोध्या लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
three killed in road accodent at basti
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत से दो गांव की तीन महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। साथ ही उन तीनों के 10 बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। परिजनों की बिलखती आंखें व दोनों गांवों के शोक में डूबे ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की देर रात मजदूरी करने वाले कल्यानपुर निवासी सूबेदार पुत्र दयाराम, मनीराम निषाद पुत्र बितानू व विक्रमजोत गांव निवासी विरेंद्र यादव पुत्र नंदलाल मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में पटखापुर की ओर गए थे। देर रात लौटते समय हाईवे पर फूलडीह गांव के निकट बस्ती अयोध्या लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी विक्रमजोत पहुंची, जहां चिकित्सकों ने विरेंद्र यादव व मनीराम को मृत घोषित कर गंभीर रूप से घायल सूबेदार यादव को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाइक सवार को बचाने में सड़क पर पलटी पिकअप

रास्ते में सूबेदार ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीनों की मौत की सूचना पर दोनों गांवों में मातम पसर गया। तीनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। तीनों विवाहित थे। मृतक विरेंद्र यादव के पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे श्याम, करन व कार्तिक वहीं मनीराम के पत्नी के अलावा दो लड़के प्रदीप, कुलदीप व एक लड़की प्रतिभा है। सूबेदार के परिवार में पत्नी के अलावा एक लड़का सूरज 17 वर्ष तीन लड़कियां शगुन 13 , विभु 8 व प्रियम 5 वर्ष की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि मृतक विरेंद्र के पिता नन्दलाल की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed