{"_id":"64e2663dfcf6596ba30acc44","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3056-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक सवार को बचाने में सड़क पर पलटी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक सवार को बचाने में सड़क पर पलटी पिकअप
Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के खडौआ गाँव के पास पलटा पिकअप
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर मार्ग पर स्थित खड़ौआ के निकट कलवारी की तरफ से बस्ती की ओर जा रही नमक लदी पिकअप मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी विष्णु गुप्ता ने बताया कि वह कलवारी की तरफ से पिकअप पर नमक लादकर बस्ती जा रहा था। खडौआ गांव से थोड़ी दूर पर सामने मोटरसाइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। नमक सड़क पर बिखर गया।