{"_id":"64c804cdf58647474a067564","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2089-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीसीएम की चपेट में आई बाइक, दामाद की मौत, सास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीसीएम की चपेट में आई बाइक, दामाद की मौत, सास घायल
Tue, 01 Aug 2023 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 03:25 PM IST
सार
अमित कुमार (23) अपनी सास कुशलावती निवासी गोविंदपुर थाना सोनहा को बाइक पर बैठाकर मोहम्मदनगर अपनी सास की बीमार मां को देखने जा रहे थे। अभी दोनों बनवधिया गांव के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर अमित बाइक सहित डीसीएम के नीचे घुस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया गांव के निकट सोमवार को दोपहर 12.15 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आकर बाइक से जा रहे दामाद और सास गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनहा पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई।
सोनहा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी अमित कुमार (23) अपनी सास कुशलावती निवासी गोविंदपुर थाना सोनहा को बाइक पर बैठाकर मोहम्मदनगर अपनी सास की बीमार मां को देखने जा रहे थे। अभी दोनों बनवधिया गांव के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर अमित बाइक सहित डीसीएम के नीचे घुस गए। उनकी सास दूर जा गिरीं।
पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अमित ने दम तोड़ दिया। घटना से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।