{"_id":"64c6b129bf907f965903a884","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2044-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी, बस्ती। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर हाे गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह में करीब 3 बजे हुई इस दुर्घटना की जानकारी एनएचआई पेट्रोलिंग टीम को हुई, तो मौके पर पहुंच कर घायल चालक को मशक्कत के बाद निकाला और इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने चालक की स्थिति गंभीर बताई है।
उत्तराखंड प्रदेश के जिला काशीपुर थाना कुंडा ग्राम गंगापुर निवासी हेमराज सिंह (48) डीसीएम से सामान लादकर काशीपुर से गोरखपुर जा रहा था। रविवार सुबह करीब 3 बजे उनकी गाड़ी जब बबुरहवा पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के बाद डीसीएम चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। एनएचएआई कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर हाईवे एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया इलाज के लिए भेज दिया।