{"_id":"64973fe8d4a60f7cab0f3d75","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-388-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस से उतरते समय चपेट में आया यात्री, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस से उतरते समय चपेट में आया यात्री, हालत नाजुक
Sun, 25 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज चौराहे पर बस से कुचले यात्री को निकालते लोग।
फोरलेन पर कप्तानगंज चौराहे की घटना, गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज चौराहे पर बस से उतरते समय एक यात्री लड़खड़ाकर उसी बस के बाएं पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल यात्री को पहले सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कप्तानगंज थाने के बेलघाट निवासी आकाश गुप्ता (22) पुत्र स्व. रामशंकर गोरखपुर गीडा में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को गोरखपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस से अपने घर लौट रहे थे। कप्तानगंज चौराहे पर वह बस से उतर रहे थे। तभी वह लड़खड़ाकर बस के पिछले बाएं पहिए की चपेट में आ गए। आनन-फानन में घायल आकाश को सीएचसी भेजा गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।