{"_id":"64c806519e88ab536f03f9a4","slug":"accident-in-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2078-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिल्ली बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिल्ली बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत के निकट बिल्ली बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दो युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट मुहल्ले के रहने वाले अजय कुमार सोमवार की सुबह चार बजे बाइक से दो युवतियों के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के निकट बाइक के सामने अचानक एक बिल्ली आ गई। उसे बचाने के चक्कर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में अजय कुमार (25), अनिता ( 20), शिवानी (18) घायल हो गए।
सूचना पर महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। अजय कुमार की हालत नाजुक होने के कारण डऍक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।