फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accident in Basti Bolero overturned in highway

बस्ती में हादसा: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पल्टी बोलेरो, बाल-बाल बची जान

Sat, 09 Sep 2023 05:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

थानाध्यक्ष छावनी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का कस्बा के सीएचसी पर इलाज चल रहा है। अन्य सवारों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Accident in Basti Bolero overturned in highway
बस्ती में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार की भोर में एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ एयरपोर्ट से गोरखपुर सवारी ले जा रही बोलेरो के आगे अचानक बेसहारा पशु आने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंची चौकी पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायलों की पहचान बिहार राज्य के सिवान जनपद के थाना हुसैनगंज के रसूलपुर निवासी विकानू प्रसाद पुत्र लालू, अंदौर थाना के दरार निवासी शम्भू चौरसिया पुत्र पारस चौरसिया व दिलीप मांझी पुत्र नंदलाल निवासी तागर कोठी थाना पचरुखिया, मुमताज पुत्र आस मोहम्मद सिकंदरपुर, सिवान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की माने तो बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे जो कि दुबई से लखनऊ हवाई अड्डा पहुंच बोलेरो से गोरखपुर जा रहे थे। थानाध्यक्ष छावनी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का कस्बा के सीएचसी पर इलाज चल रहा है। अन्य सवारों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed