{"_id":"5fe77db78ebc3e4105382989","slug":"accident-basti-news-gkp37844869","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
नेशनल हाइवे पर शनिवार रात करीब पौने दस बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात करीब पौने दस बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के निकट हुआ।
थानाध्यक्ष हर्रैया सर्वेश राय ने बताया कि शनिवार की रात बाइक सवार दो युवक बस्ती से हर्रैया की ओर से जा रहे थे। करीब पौने दस बजे वह महराजगंज पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे थे कि पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें से एक की शिनाख्त लाल जी पुत्र हरीश निवासी सित्कहिया (सुकरौली चौधरी) थाना पैकोलिया के रूप में हुई है।
दूसरे युवक की पहचान विक्रम पुत्र निर्मोही के रूप में हुई। चपेट में लेने वाले वाहन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।