फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Absconding brother arrested in Chilvania murder case

Basti News: चिलवनिया हत्याकांड में फरार सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Absconding brother arrested in Chilvania murder case
केस में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन

लालगंज थाने के चिलवनिया गांव में छह मार्च को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में छह मार्च को सुबह हुई हत्या के मामले में फरार सगे भाइयो को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिवम सिंह और उसके भाई शिव प्रताप सिंह को ताड़ीजोत दशकोलवा के पास से पकड़ा गया। इस मामले के छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, चिलवानिया गांव में छह मार्च को सुबह 70 वर्षीय प्रवेश कुमार सिंह के छोटे भाई राजमणि सिंह मिट्टी पाट रहे थे। राम प्रवेश ने कहा कि उनकी जमीन की तरफ क्यों मिट्टी पाट रहे हैं। इस बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने लगा, तभी राजमणि सिंह के सभी पुत्र मौके पर आ गए और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे प्रवेश कुमार के सिर में चोट लगने सें वह गिरकर बेहोश हो गए। उनके पुत्र अनिल सिंह, माता प्रसाद, देवी प्रसाद व धीरेंद्र सिंह तथा पत्नी सरोज देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अनिल सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के आने की आहट जान कर राजमणि सिंह और उनके पुत्र वहां से फरार हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रामप्रवेश सिंह को मृत बताया। पुलिस ने प्रवेश कुमार की पत्नी सरोज देवी की तहरीर पर राजमणि सिंह, उसके पुत्र विवेक सिंह, विशाल सिंह, बबलू उर्फ तेज प्रताप सिंह, रीमा सिंह पत्नी तेज प्रताप सिंह , उर्मिला सिंह पत्नी राजमणि सिंह, शिव प्रताप सिंह व शिवम सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया था। शिवम सिंह व शिव प्रताप सिंह के अलावा बाकी छह आरोपी गिरफ्तार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed