{"_id":"6ad29865c9351f471509e306","slug":"aastha-ki-jyoti-yatra-on-20th-the-procession-will-start-from-company-bagh-basti-news-c-207-1-bst1005-169640-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आस्था की ज्योति यात्रा 20 को, कंपनी बाग से निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आस्था की ज्योति यात्रा 20 को, कंपनी बाग से निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
बस्ती। ज्योति यात्रा का आयोजन 20 अक्तूबर को किया जाएगा। कंपनीबाग से निकलने वाली इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। ज्योति यात्रा के रजत जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। ज्योति यात्रा में देश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम संयोजक कमल सेन ने बताया कि 20 अक्तूबर को सायं 5 बजे कंपनी बाग से निकलने वाली ज्योति यात्रा में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती, उज्जैन के महाकाल के ढोल की प्रस्तुति, महाकाल बाबा की शाही पालकी, मथुरा का मयूर नृत्य, महाराष्ट्रीयन दीपक नृत्य और राजस्थानी लोकनृत्य एवं कानपुर की शनि इंटरनेशनल झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली, भव्य राम दरबार और संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आरती कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
रजत जयंती वर्ष में आयोजन को यादगार बनाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को विशेष रूप दिया जा रहा है। यात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों और भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और सनातन परंपराओं की भव्यता प्रदर्शित की जाएगी। मां की पवित्र ज्योत के दर्शन और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सैकी सचदेवा, राय अंकुरम श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा, सोनू पांडेय, ओमप्रकाश अरोड़ा, हरि सिंह बबलू, कुलदीप सिंह जयप्रकाश अरोड़ा, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश यादव विक्की, सनम सरदार, विनय पांडेय, लक्ष्मी अरोड़ा, विनय सिंह, मुकेश, सीतू, सन्नी, साहब सिंह सचदेवा सहयोग में रहेंगे।