फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   AAP protests against gas shortage

Basti News: गैस की किल्लत के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against gas shortage
घरेलू सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता स्रोत पार्टी - फोटो : samvad
बस्ती। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कंधों पर सिलिंडर लेकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और प्रदेश सचिव पतिराम आजाद के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की। ज्ञापन में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू करने, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दिये जाने के साथ ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करने की मांग शामिल है। कहा कि घरेलू सिलिंडर 60 और कामर्शियल गैस सिलिंडर में 120 रुपये की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed