{"_id":"621a014f213ac534ac786bfe","slug":"aam-aadmi-party-state-in-charge-sanjay-singh-held-public-meetings-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह: 80 बनाम 20 नहीं, गरीब की फीस पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह: 80 बनाम 20 नहीं, गरीब की फीस पर होगा चुनाव
Sun, 27 Feb 2022 12:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि यह चुनाव अस्सी बनाम बीस का होगा लेकिन असल में यह चुनाव गरीब की फीस पर होगा, नौजवान को को दिए गए रोजगार के वादों पर होगा, महिलाओं की सुरक्षा पर होगा, छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर होगा।
विज्ञापन
बस्ती में आप पार्टी के नेता संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को किया है, तो आज उनके विधायकों को जगह-जगह कान पकड़ कर, उठक बैठक कर, दंडवत होकर लोगों से व आम जनता से माफी क्यों मांग नहीं पड़ रही है। इस बार का चुनाव 80 बनाम 20 नहीं, बल्कि गरीब की फीस पर होगा।
विज्ञापन
रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली, हनुमानगंज व जमदाशाही में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को जनसभाएं की। इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में नौकरी न मिलने से नौजवान, शिक्षा के बेहतर सुविधा न होने से छात्र, महंगाई बढ़ने से आम जनमानस परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि यह चुनाव अस्सी बनाम बीस का होगा लेकिन असल में यह चुनाव गरीब की फीस पर होगा, नौजवान को को दिए गए रोजगार के वादों पर होगा, महिलाओं की सुरक्षा पर होगा, छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर होगा। यह भी कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर यहां के स्कूलों, अस्पतालों, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, रमन पांडेय, रफीक अहमद पप्पू, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, विचित्र मणि पांडेय, रत्नाकर पांडेय, विपिन पांडेय, गोपाल सिंह, दीपू सिंह, अखिल सिंह, सूरज यादव, शिवम सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, राकेश चौधरी, रणविजय सिंह पटेल, मजीद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।