फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aadhaar is not being made in Saltoa sub post office

Basti News: सल्टौआ उप डाकघर में नहीं बन रहा आधार

Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar is not being made in Saltoa sub post office
फार्मर रजिस्ट्री कराने और अपार आईडी बनवाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सल्टौआ। उप डाकघर में एक माह से आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन संबंधित कार्य ठप है। इस समय फार्मर रजिस्ट्री, राशनकार्ड ई-केवाईसी, पेंशन ई-केवाईसी, स्कूल में अपार आईडी बनाया जा रहा। सभी में अपडेटेड आधार का होना आवश्यक है।
ऐसे में आधार बनाया जाना बंद होने से जरूरतमंदों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी समस्या छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें अभिभावक के साथ आना पड़ता है। गोरखर गांव के फूलचंद राजभर का कहना है कि आधार अपडेट न रहने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। सप्ताह में तीन बार आ चुके हैं। डाककर्मी सही उत्तर भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

परसा खाल गांव के संतोष दूबे का कहना है कि बच्चों का आधार बना था। मगर अंगूठा अपडेट नहीं है। इससे राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ पा रहा है। अंगूठा अपडेट कराने के लिए रोज पोस्ट ऑफिस आना पड़ रहा है। रीता, ईश्वरचंद को नाम ठीक कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ के रामनरेश का कहना है आधार में नाम त्रुटि होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर भाकियू के लोगों ने एसडीएम भानपुर को पत्र देकर आधार बनाने की प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की है। एसडीएम आशुतोष तिवारी का कहना है आधार बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed