फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a yuth is death

Basti News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 02 Sep 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
a yuth is death
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के जंगल में 22 वर्षीय युवक का पेड़ की डाली से लटका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्रवण बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ बिरयानी खाने गया था। जहां विवाद होने की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे घर लेकर गए थे। रात में किसी का फोन आने के बाद फिर वह कहीं चला गया था। सुबह शव मिला।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तीन डाॅक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी वीडियोग्राॅफी भी कराई जा रही है। जैसी रिपोर्ट आएगी, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह जंगल की तरफ गए सांवडीह के ग्रामीणों ने जंगल जलेबी के पेड़ की डाल में लटका शव देखा। लगभग 22 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे लटक रहा था और एक बाइक भी उसी के पास खड़ी थी। पैर में चप्पल पहनी थी। शर्ट की जेब में मोबाइल था। धीरे-धीरे या बात फैल गई और वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने शव की पहचान थाना क्षेत्र के हलुवा बाजार निवासी श्रवण उर्फ मूसे पुत्र रामअजोर के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया व उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बिरयानी की दुकान पर हुआ था झगड़ा
दिवंगत की मां महातम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उनका बेटा हलुवा चौराहे पर बिरयानी खाने गया था। वहीं कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट आया। रात करीब 12:00 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया और वह मोटरसाइकिल लेकर चला गया। रात में जब वापस नहीं आया तो अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसी बीच सुबह उसका शव पेड़ की डाल से शव लटका होने की सूचना मिली। दिवंगत की माता पुरानी रंजिश में गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जाता रही है। श्रवण पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके चार भाई पूना में रहते हैं। घर पर अपनी माता व एक बहन के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed