{"_id":"667b423256b67d8a2c0a1a24","slug":"a-young-man-who-went-to-take-medicine-died-due-to-deteriorating-health-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119329-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दवा लेने गए युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दवा लेने गए युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत
Wed, 26 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
अचानक सीने में दर्द के बाद होने लगी थी उल्टी
रमघटिया के हरिशंकर की नौ जुलाई को होने वाली थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। दवा लेने गए युवक की अचानक बाजार में सीने में दर्द और उल्टी आने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता अवधेश सिंह ने बताया कि हरिशंकर की शादी नौ जुलाई को सादुल्लानगर (बलरामपुर) में होने वाली थी। घर पर शादी कि तैयारी चल रही थी। सुबह हरिशंकर ने बताया कि उसके कमर में दर्द है। दवा लेने विक्रमजोत बाजार जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र के रमघटिया के 28 वर्षीय हरिशंकर सिंह पुत्र अवधेश सिंह मंगलवार की सुबह नौ बजे दवा लेने बाइक से विक्रमजोत बाजार गए थे। कस्बे के सर्विस लेन पर अचानक चक्कर आने से उसे उल्टी हुई और बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग युवक को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छावनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हरिशंकर के पिता अवधेश सिंह ने लिखित देकर शव का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। ऐसे में पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरिशंकर तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई सूरज सिंह दिल्ली में काम करते हैं और छोटा भाई घर पर रहता है।