फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man roaming around with a gun in a wedding was arrested

Basti News: शादी में तमंचा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man roaming around with a gun in a wedding was arrested
बस्ती। शादी समारोह में तमंचा खोंसकर लोगों को धौंस देना नगर थानाक्षेत्र के नगहरा निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने नगहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास किराने की दुकान से उसे तमंचे के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

एसओ जनार्दन प्रसाद के अनुसार, मंगलवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि नगहरा गांव में शादी समारोह चल रहा है। उसमें एक युवक अवैध तमंचा खोंस कर घूम रहा है और लोगों को धौंस दिखा रहा है। टीम ने नगहरा प्राथमिक विद्यालय से 100 कदम आगे किराने की दुकान के सामने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम शिवम तिवारी निवासी नगहरा थाना नगर बताया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि करीब एक साल पहले अपने खेत के पास स्थित गड्ढे नुमा बोरिंग के पास उसे यह तमंचा मिला था। उसकी चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें शौक वश लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed