{"_id":"685d95f09425e991d00d94b4","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139040-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकाें की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकाें की टक्कर में युवक की मौत
Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। कप्तानगंज मार्ग पर सरैया गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकाें पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के मालीहा चूहा गांव निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र जैसराम और सुरेंद्र यादव (34) पुत्र जगदीश यादव एक ही बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार सुबह कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। सरैया गांव के स्थित ईंट भट्टे के सामने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार निवासी मोहम्मद आजम (30) पुत्र साहबदीन की बाइक से टक्कर हो गई। आजम अपनी माता अमीना खातून के साथ कप्तानगंज स्थित अपने रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। घायलों में इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।