फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a yongman dead body found in suspect

ससुराल से घर जा रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Mon, 08 Nov 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
a yongman dead body found in suspect
ससुराल से घर जा रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
विज्ञापन

- सोनहा थाने के सीमावर्ती क्षेत्र कोल्हुई गांव से सटे आमी नदी के निकट मिली लाश
- युवक की पत्नी सुधा भी नहीं पहुंची ससुराल, पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। ससुराल से पत्नी के साथ वापस अपने घर जा रहे 30 वर्षीय युवक का शव सोनहा थाने के सीमावर्ती क्षेत्र कोल्हुई गांव से सटे आमी नदी के निकट कुट्टी के पास झाड़ियों में मिलने से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सोनहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि युवक के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क हुआ तो शव की पहचान राकेश कुमार यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी रमवापुर थाना पथरा बाजार जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक राकेश दीवाली के दिन सोनहा थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव स्थित बुद्धिराम यादव के घर अपनी ससुराल आया था। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी पत्नी सुधा को साथ लेकर बाइक से रमवापुर वापस अपने घर जा रहा था। इसके बाद रास्ते में उसका शव पाया गया और बाइक भी मौजूद मिली। लेकिन सुधा अपनी ससुराल रमवापुर नहीं पहुंची। राकेश और सुधा का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन दोनों को अभी कोई बच्चा नहीं था। पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सभी बिदुंओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed