फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman was sexually exploited on the pretext of marriage, case registered

Basti News: युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A woman was sexually exploited on the pretext of marriage, case registered
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब अपना हक मांगा तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। मारपीट कर घर से भी भगा दिया। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करीब छह वर्ष पहले वह पैकोलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले दीपचंद्र चौधरी के संपर्क में आई। शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसे लेकर दिल्ली गया और वहां भी उसका शोषण करता रहा। चार वर्ष पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब दीपचंद्र से हक मांगा तो वह भड़क गया और उसने मारापीटा। साथ ही जेवरात सोने की अंगूठी और चेन भी ले ली। जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी और बाद घर से भगा दिया। शिकायत करने पर दीपचंद्र चौधरी और उसके परिजनों ने मारपीट कर अपमानित किया और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपचंद्र व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed