{"_id":"618960f5f0f38b614a066510","slug":"a-woman-was-died-in-suspect-basti-news-gkp415670048","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
- घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव
- मृतका के पिता ने दहेज हत्या की थाने में दी तहरीर
- ससुरालियों का कहना कि अंशु ने की आत्महत्या
- कप्तानगंज थाने के जसईपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे से सटे थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर छत के कुंडे से लटका पाया गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुरालियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की पड़ताल कर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी राजेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 19 वर्षीय पुत्री अंशु को दहेज के लिए उत्पीड़ित करने व अंत में जान से मार देने का आरोप उसके पति अमर गुप्ता ससुर नीरज गुप्ता सहित परिवार के आधा दर्जन लोगों पर लगाया है। अपनी तहरीर में राजेश गुप्ता ने लिखा है कि उनकी पुत्री अंशु तथा इसी थाना क्षेत्र के जसई पुर निवासी अमर गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता से बरसों से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते अंशु गर्भवती भी हो गई थी। बहुत दबाव बनाने पर पिछले दो जुलाई को अमर व नीरज की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही अमर गुप्ता उसका पिता नीरज गुप्ता उसकी मां सुनीता चचेरे भाई अजय कुमार, धीरज के अलावा बहनें ज्योति व दीपा अंशु को मारते पीटते व पांच लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी दहेज की मांग पूरी न कर सके तो सोमवार दोपहर बाद लगभग एक बजे उसकी हत्या कर दी गई। अंशु को दो महीने का बेटा भी है। वहीं दूसरी तरफ अमर व उसके पिता नीरज का कहना है कि उसके गौरा वाले घर पर कथा चल रही थी। पूरा परिवार वहीं गया था। अंशु घर पर अकेली थी। वह भी वहीं जाने के लिए जिद कर रही थी। वहां न ले जाने पर नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।