{"_id":"60ad37fb8ebc3e34fc035166","slug":"a-trolley-filled-with-sororities-overturns-teenager-dies-basti-news-gkp3957922141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत
विज्ञापन

बस्ती। डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ के पास सरयू नहर के पुल के पास ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर बराती सवार थे। हादसे में ट्रॉली पर सवार किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने पीएचसी सल्टौआ भेजा, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल किशोर ने दम तोड़ दिया।
सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव से सोमवार की रात बरात बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर जा रही थी। बरात में शामिल होने जा रहे रुधौली थाना क्षेत्र के पैड़ी निवासी मुन्नालाल (15) पुत्र महेश, आशीष (13), आदर्श (10) समेत कुछ बराती ट्रैक्टर-ट्रॉली से मधवापुर जा रहे थे।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर महनुआ के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पर सवार मुन्नालाल, आशीष और आदर्श हादसे में घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ भेजा। वहां से रेफर घायलों में से मुन्नालाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।