Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A tree fell on an 11 KV wire, leaving half the city without power.

Basti News: 11 केवी के तार पर गिरा पेड़, आधे शहर की बत्ती गुल

Fri, 24 Apr 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on an 11 KV wire, leaving half the city without power.
​राणा प्रताप चौराहे पर 11 केवी तार पर गिरा पेड़ को हटवाने का प्रयास करते कर्मी संवाद
बस्ती। शहर में बिजली की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बिजली की खपत बढ़ने से दिन में कई-कई बार ट्रिपिंग हो रही है। राणा प्रताप तिराहा सिविल लाइंस के प्रह्लाद कॉलोनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे अचानक से 11 केवी तार पर विशालकाय पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग गर्मी में बिलबिला उठे। वहीं शाम छह बजे की बाद आपूर्ति बहाल हुई, मगर आवाजाही उसके बाद भी जारी रही। इससे लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

शहर के राणा प्रताप तिराहा से उद्यान विभाग जाने वाले मार्ग पर प्रह्लाद कॉलोनी के सामने बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे वीआईपी क्षेत्र के साथ ही आंशिक आवास विकास, आंशिक बैरिहवा, सिविल लाइंस, रमेश्वरपुरी, गांधीनगर, तुर्कहिया, पक्के बाजार सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। शाम करीब छह बजे गुल हुई बिजली बहाल हो सकी। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। बार-बार ट्रिप हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुकानें और निजी कंपनियों और सरकारी कार्यालय हैं। पूरे दिन व शाम के समय बिजली गुल लोगों को परेशानी हुई। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभम पांडेय का कहना है कि राणा प्रताप चौराहे के पास उद्यान विभाग का एक पेड़ 33/11 केवी उपकेंद्र अमहट से निर्गत 11 केवी फीडर जलकल और 11 केवी फीडर सिविल लाइन मुख्य लाइन पर गिर गया।

इससे दोनों पोशाकों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जेई वीके सिंह के अनुसार, वन विभाग और नगर पालिका के सहयोग से पेड़ को काटकर अलग किया गया। हटाने में कर्मी पसीना-पसीना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed