{"_id":"683223a182b6cc12aa033583","slug":"a-team-is-formed-to-investigate-the-recovery-of-rs-30000-from-an-ayushman-beneficiary-basti-news-c-207-1-bst1001-137128-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुष्मान लाभार्थी से 30 हजार वसूली की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुष्मान लाभार्थी से 30 हजार वसूली की जांच के लिए टीम गठित
Sun, 25 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर से सटे बरगदवा स्थित निजी अस्पताल में आयुष्मान लाभार्थी से इलाज के नाम पर 30 हजार रुपये वसूले जाने के मामले में सीएमओ ने जांच टीम का गठन किया है। डिप्टी सीएमओ व निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह, आयुष्मान के डीजीओ अजय मिश्र शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच करेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा के कार्तिक पांडेय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि आयुष्मान लाभार्थी उनकी दादी रामप्यारी को निजी अस्पताल में 19 अप्रैल को भर्ती किया गया था। अस्पताल की तरफ से हेल्प डेस्क पर बैठे आयुष्मान मित्र से अप्रूवल लेने के लिए कहा गया। कार्ड एक्टिव न होने की बात कहकर इलाज के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए। 20 मई को कहा गया कि उनके मरीज का इलाज यहां संभव नहीं है। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने जब आयुष्मान लाभार्थी होने का जिक्र किया तो संबंधित अस्पताल के स्टॉफ ने उनसे अभद्रता भी की। डीएम ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। इस बाबत सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद