फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A speeding car lost control and hit an electric pole, driver injured

Basti News: अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A speeding car lost control and hit an electric pole, driver injured
गौर। बेलहिया चौराहे के पास गौर-टिनिच मार्ग पर होली के दिन शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे के आसपास टिनिच की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली पोल टूट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई है। जबकि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनगांवा कला निवासी योगेश वर्मा (33) अपने परिवार व बच्चों को लेकर कार से थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमाहिया छोड़ने जा रहे थे। अभी वह लोग गौर-टिनिच मार्ग पर बेलहिया चौराहे के पास पहुंचे कि तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली पोल से जबरदस्त टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली पोल टूट गया। घटना में कार चालक योगेश वर्मा को मामूली चोटें आई है। जबकि कार में सवार पत्नी, दो बच्चे व एक अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed