{"_id":"6aee454b1891be7052084256","slug":"a-message-to-embrace-ayurveda-and-yoga-was-conveyed-on-dhanvantari-jayanti-basti-news-c-207-1-bst1005-171249-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद और योग अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद और योग अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन
धन्वंतरि जयंती पर गोष्ठी में उपस्थित लोग स्रोत संगठन
- फोटो : credit
बस्ती। धन्वंतरि जयंती पर मालवीय रोड पर आयुर्वेद एवं पंचकर्म वेलनेस सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के प्रवर्तक और आरोग्य के प्रतीक हैं। धन्वंतरि जयंती भारतीय चिकित्सा परंपरा के महत्व के साथ निरोगी जीवन का संदेश देती है। आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण शैली है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा का विशेष महत्व है। उचित चिकित्सकीय परामर्श और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंचकर्म स्वास्थ्य संरक्षण एवं विभिन्न विकारों के प्रबंधन में सहायक हो सकता है। आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद शुक्ला ने भगवान धन्वंतरि के आदर्शों का स्मरण करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर बल दिया। आयुर्वेद, के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।