फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A meeting of the Peace Committee was held regarding Bakrid.

Basti News: बकरीद को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई

Wed, 27 May 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the Peace Committee was held regarding Bakrid.
बनकटी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें क्षेत्रधिकारी कुलदीप सिंह यादव ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए रखेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed