फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A huge crowd gathered for the 'Run for Unity', paying tribute to Sardar Patel.

Basti News: ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Sat, 01 Nov 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered for the 'Run for Unity', paying tribute to Sardar Patel.
बस्ती स्टेडियम में दौड़ से एकता की शपथ लेते ​खिलाड़ी - फोटो : मनकौरा गांव में अजगर का रेस्क्यू करते वनकर्मी।
बस्ती। भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से शुक्रवार को आयोजित रन फॉर यूनिटी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय ने अमहट घाट स्थित सरदार पटेल पार्क से किया। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। संयोजक राजकुमार शुक्ल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रबल करना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 8 से 10 किमी की पदयात्रा आयोजित की जाएगी। 12 नवंबर को कप्तानगंज, 15 नवंबर को बस्ती सदर, 17 नवंबर को महादेवा, 19 नवंबर को रुधौली और 20 नवंबर को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में यात्रा प्रस्तावित है। प्रत्येक यात्रा चार पड़ावों में पूरी होगी। लगभग 2 किमी की दूरी पर ठहराव, जलपान और भोजन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रुधौली में दुबौली से रामनगर ब्लॉक तक, कप्तानगंज में दुबौला चौराहा से टिनिच तक, हर्रैया में चौबेपुर से आरकेवीएस इंटर कॉलेज तक, महादेवा में रामजानकी इंटर कॉलेज से मथौली तक तथा बस्ती सदर में ओडवारा से मुंडेरवा तक यात्रा की रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुशील सिंह, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, यशकांत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, अनिल दुबे, भानु प्रकाश मिश्र, आशा सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed