फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A girl died due to electric shock

Basti News: करंट लगने से युवती की मौत

Fri, 01 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A girl died due to electric shock
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में बृहस्पतिवार की शाम लोहे के चैनल में करंट उतरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां के अब्दुल लतीफ मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनकी बेटी हाजरा खातून बर्तन साफ करके घर में रखने के बाद नहाने जा रही थी। बताया जा रहा है कि घर में लगे लोहे के चैनल में करंट आ रहा था। हाजरा खातून के चैनल पकड़ते ही तेज करंट का झटका लगा। कुछ देर में ही हाजरा खातून निढाल होकर गिर गई। परिवार के लोग आनन फानन सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed