फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fight broke out between sister-in-law and sister-in-law over the division of a shop.

Basti News: दुकान के बंटवारे के विवाद में भाभी-ननद में मारपीट

Sun, 30 Nov 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between sister-in-law and sister-in-law over the division of a shop.
बभनान। बंटवारे के विवाद में भाभी व ननद के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र व बहू के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 6 भगत सिंह नगर निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व. रामजी कसौधन ने गौर पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है। उसकी दो पुत्रियां प्रीति व मुस्कान हैं। एक पुत्र सनी है। सनी की पत्नी पिंकी ने बीते 25 नवंबर को करीब 6:00 बजे दुकान के बंटवारे को लेकर मेरी पुत्री प्रीति को गाली गलौज देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव के लिए वह और उनकी पुत्री मुस्कान आई तो मेरे पुत्र सनी ने गाली गलौज देते हुए घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार गोड़ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी बभनान को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed