फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fake doctor was treating a patient in Basti district hospital. There was uproar after the patient's death

Basti News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 'बहरुपिया' बन गया डॉक्टर, मरीज की मौत- हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 01:24 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

कथित डॉक्टर मृतका को रेफर करने की बात करने लगा तो परिवार के लोगों को शक हुआ। मुंह पर मास्क और गले में आला लटकाए शख्स से पूछताछ करने लगे तो वह भागने लगा। इस पर तीमारदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीमारदारों ने बताया कि उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

विज्ञापन
A fake doctor was treating a patient in Basti district hospital. There was uproar after the patient's death
फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पूछताछ करते तीमारदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार रात फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया। सांस की समस्या लेकर पहुंची मरीज रुधौली की निवासी 45 वर्षीय शीला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कथित डॉक्टर मृतका को रेफर करने की बात करने लगा तो परिवार के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन


मुंह पर मास्क और गले में आला लटकाए शख्स से पूछताछ करने लगे तो वह भागने लगा। इस पर तीमारदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीमारदारों ने बताया कि उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पूछताछ में पहले उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के बाद इटर्नशिप कर रहा है मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


मृतका शीला के पति की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन बचाव की मुद्रा में आ गया है। लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं कि इमरजेंसी में फर्जी डाक्टर इलाज कर रहा था और अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed