फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fair was held at the Ram-Janaki temple on Yama Dwitiya.

Basti News: यम द्वितीया पर राम-जानकी मंदिर पर लगा मेला

Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A fair was held at the Ram-Janaki temple on Yama Dwitiya.
खैरी ओझा मंदिर पर लगा मेला- संवाद
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में प्राचीन राम-जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को यम द्वितीया पर भव्य मेला और कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पहुंचे और पूरे दिन उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और भगवान राम-जानकी की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में मिठाई, बर्तन, खिलौने और अन्य आकर्षक दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों ने खिलौने और मिठाई खरीदी, वहीं महिलाएं मेले में साज-सज्जा और सौंदर्य सामग्रियों की खरीदारी करके आनंदित हुईं। मेले में त्रिलोकपुर, लब्दहा, रजौली, केशवपुर, संसारीपुर, ठुठवा, महादेवरी आदि गांवों के लोग शामिल हुए। देर रात तक चले भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पवन ओझा, संजय ओझा, जिलाजीत ओझा, अजय कुमार ओझा आदि ने सहयोग किया। मंदिर के प्रधान पुजारी बाबा अवधेश दास ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 400 वर्ष पूर्व मधुसूदन बाबा ने कराया था। यम द्वितीया और भैया दूज के दिन यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में हर्रैया पुलिस तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed