{"_id":"614cc5ac8ebc3efb7e1b778d","slug":"a-dead-body-found-yong-man-basti-news-gkp4103432157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला
कप्तानगंज थाने के करचोलिया गांव की घटना
बाजार जाने के लिए निकले थे दुबौली दूबे निवासी रामू चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/दुबौला (बस्ती)। पिछले तीन दिनों से घर से लापता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव निवासी 40 वर्षीय रामू चौधरी का बृहस्पतिवार दोपहर बाद करचोलिया व माझा गांव के बीच स्थित मढ़नी तालाब में उतराता शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिवार वालों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
परिवार वालों के मुताबिक रामू चौधरी सोमवार दोपहर बाद घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने बुधवार को कप्तानगंज पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उनका शव तालाब में उतराने की सूचना मिलते ही पिता रामकेश पत्नी सावित्री चौधरी व पुत्रियों आस्था व आभा पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। प्रधान प्रतिनिधि बुद्धीसागर दुबे सहित मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाने का प्रयास किया। टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पंचनामा भरवा कर शव को अंत्यय परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।