फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A campaign will be launched to prevent filariasis... 3600 people will be examined in four blocks.

Basti News: फाइलेरिया से बचाव का चलेगा अभियान...चार ब्लॉकों में 3600 लोगों की होगी जांच

Thu, 30 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched to prevent filariasis... 3600 people will be examined in four blocks.
​फाइलेरिया जांच को लेकर प्र​शिक्षण में दी गई जानकारी
बस्ती। सीएमओ आवास के पास एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को एलटी, हेल्थ वर्कर, एएलटी व हेल्थ सुपरवाइजर को फाइलेरिया की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस साल 3600 लोगों की जांच होनी है। जांच तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया की जांच रात में की जाती है। 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की जांच की जानी है। प्रशिक्षक सीनियर लैब टेक्निशियन राम नयन ने बताया कि 30 अक्टूबर से जिले के चार ब्लाॅकों में कैंप लगाए जाएंगे। एक सीएचसी स्तर पर तीन सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर प्रत्येक दिन 100 जांच करनी है। 10 नवंबर तक जांच की जानी है। कुल 3600 लोगों की जांच का लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताया कि फाइलेरिया की जांच पिछले साल हुई थी। जिले में कुल 12 केस सामने आए थे। चार ब्लाॅक बहादुरपुर, परशुरामपुर, कुदरहा व कप्तानगंज ब्लाॅक में एक भी केस नहीं मिला था। इस वर्ष इन ब्लाॅकों में कैंप लगाया जाएगा। बायोलाजिस्ट आरएन दुबे ने बताया कि यह जांच बहुत ही गहना से की जाएगी। इसमें पूरी सावधानी बरतनी है। तभी फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ मिलेगा। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे ने बताया कि लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करना है। इसलिए सभी लोग पूरी सक्रियता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें। सहायक मलेरिया अधिकारी चंद्र मोहन मल्होत्रा, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed