फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A BRC will be established to promote natural farming.

Basti News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बीआरसी की होगी स्थापना

Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A BRC will be established to promote natural farming.
बस्ती। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत बायो-इन्पुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फिलहाल योजना का संचालन बहादुरपुर, कुदरहा और दुबौलिया विकासखंडों में किया जा रहा है। बीआरसी के माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर तैयार प्राकृतिक जैव-आदान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक कार्यालय के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए पशुधन और पौधों पर आधारित जैव-आदानों की उपलब्धता जरूरी है। बीआरसी क्लस्टर स्तर के उद्यम के रूप में काम करेंगे। यहां प्राकृतिक जैव-आदान तैयार कर उन किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जो इन्हें स्वयं तैयार नहीं कर पाते हैं। इन जैव-आदानों का इस्तेमाल मिट्टी की सेहत सुधारने, बीज उपचार, कीट एवं रोग नियंत्रण और फसलों के पोषण के लिए किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed