फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A balm of assurances soothed the pain of the complainants, most returned disappointed.

Basti News: फरियादियों के दर्द पर आश्वासन का मरहम, अधिकांश लौटे मायूस

Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A balm of assurances soothed the pain of the complainants, most returned disappointed.
कलवारी में लोगों की समस्या सुनती डीएम व एसपी  संवाद
बस्ती। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। हालांकि, कई थानों पर अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो सका। फरियादियों को जांच और कार्रवाई का भरोसा देकर लौटना पड़ा। राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन

कलवारी थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 17 शिकायतें आईं, लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कलवारी-रामपुर तटबंध पर बैड़ारी एहतमाली गांव के पास कटान का निरीक्षण करने के बाद डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह समाधान दिवस में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों को सूचीबद्ध कर निर्धारित समय सीमा के भीतर मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद समेत गंभीर मामलों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने को कहा।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल के कारण उनके समाधान दिवस में शामिल न होने से शिकायतों के निस्तारण पर असर पड़ा। इस दौरान नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, पंकज कुमार पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा, रामसागर, शिवनारायण, अरविंद कुमार, विजय बहादुर और आसमान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वॉल्टरगंज में 10 शिकायतें सुनी, कोतवाली में दो का निस्तारण
वॉल्टरगंज। थाने में तहसीलदार नीरज सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीराम पाल, गामा यादव और हेड कांस्टेबल राजाराम गुप्ता मौजूद रहे। बस्ती। वहीं कोतवाली थाने में नायब तहसीलदार आकांक्षा और प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 18 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
-----------
सोनहा में नौ शिकायतें, तीन का मौके पर समाधान
भानपुर। सोनहा थाने में एसडीएम शशि बिंद द्विवेदी और थानाध्यक्ष महेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल नौ शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें चार मामले राजस्व और पांच पुलिस विभाग से संबंधित थे। पुलिस से जुड़े तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि एक मामले में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। पूर्व में लंबित राजस्व से जुड़े तीन मामलों का भी समाधान किया गया।


---

मुंडेरवा में आठ शिकायतें, एक का निस्तारण
मुंडेरवा। थाने में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। आठ शिकायतें आईं और सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं। एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पूर्व में लंबित दो प्रार्थना पत्रों का भी समाधान किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गईं। समाधान दिवस में राजनाथ सिंह, गिरीश चंद्र यादव, लवकुश यादव, अरविंद उपाध्याय, पुनीत पाठक और जितेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed