{"_id":"65-97306","slug":"Basti-97306-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने पकड़ा अनाज लदा पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने पकड़ा अनाज लदा पिकअप
Basti
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड के चंदो ग्राम पंचायत के गांववालों ने रविवार की देर रात पिकअप पर लदा 74 बोरी राशन पकड़ा है। गांववालों का आरोप है कि राशन सरकारी है, जिसे कोटेदार खुले मार्केट में बेचने के लिए भेज रहा था। राशन को मय पिकप वाहन पुलिस नगर थाने पर ले आयी। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर राम प्रसाद और डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने सोमवार को सप्लाई इंसपेक्टर दीपक सेठी को मामले की जांच के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक, चंदो गांव के कोटेदार और गांव के ही कुछ लोगो से राशन वितरण को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की देर रात ताजा घटनाक्रम में कुछ गांववालों ने संदेह के आधार पर एक पिकअप को रोका। उसमें 74 बोरी गेहूं और चावल मिलने पर उसे पीडीएस का राशन बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। गांववालों का आरोप है कि चंदो के कोटेदार ने खुले मार्केट में बेचने के लिए पिकअप पर लदवाया था। हंगामे की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन लदे पिकअप को नगर थाने लाई और घटना की खबर एसडीएम सदर और डीएसओ को दी। इस बीच राजेंद्र गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने इस राशन को अपना बताया, जिसे ग्रामीणों ने पीडीएस का राशन समझकर रोक लिया।
डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि सप्लाई इंसपेक्टर दीपक सेठी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पायेगा कि राशन पीडीएस का है या किसी अन्य का।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा विवाद
चंदो गांव में कोटे की दुकान को लेकर काफी दिनो से विवाद चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोटेदार के समर्थन में सदर तहसील में प्रदर्शन किया था। वहीं गांव के तहसील दिवस में आई शिकायत को लेकर दो बार राशन वितरण की जांच की तिथि घोषित की गई, मगर मौके पर कुछ अधिकारियों के न पहुंच पाने के कारण अब तक जांच नहीं हो पाई।